Skip to content

Bio Check

  • Home
  • Latest News
  • Stock price
  • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
BHEL Q3 Results

BHEL Q3 Results: डिफेंस पीएसयू ने जारी किए जबरदस्त तिमाही नतीजें, 190% बढ़ा मुनाफा, आय में 16.4% की बढ़त…

February 18, 2026January 19, 2026 by Ajay verma

BHEL Q3 Results: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने Q3FY26 के नतीजों से शेयर बाजार में नई ऊर्जा भर दी है। महारत्न PSU कंपनी ने दिसंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे BHEL Share Price एक बार फिर निवेशकों के रडार पर आ गया है। मजबूत मुनाफा, बढ़ता ऑर्डर बुक और बेहतर मार्जिन कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ स्टोरी को मजबूत बना रहे हैं।

BHEL Q3 Results

दिसंबर तिमाही में BHEL का मुनाफा सालाना आधार पर 190% बढ़कर ₹390.40 करोड़ पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹134.7 करोड़ था। वहीं कंपनी की आय 16.4% बढ़कर ₹8,473.10 करोड़ हो गई है। यह साफ दिखाता है कि पावर, रेलवे और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में कंपनी की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

EBITDA में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। Q3 में EBITDA 79% बढ़कर ₹548 करोड़ रहा और मार्जिन 4.2% से बढ़कर 6.4% हो गया। यह संकेत देता है कि BHEL अब सिर्फ रेवेन्यू नहीं बल्कि प्रॉफिटेबिलिटी पर भी फोकस कर रही है।

BHEL Q3FY26 Deta

पैरामीटरQ3FY26Q3FY25
रेवेन्यू₹8,473.10 करोड़₹7,277.09 करोड़
नेट प्रॉफिट₹390.40 करोड़₹134.70 करोड़
EBITDA₹548 करोड़₹304.5 करोड़
EBITDA मार्जिन6.4%4.2%

BHEL Order Details

BHEL को हाल ही में ओडिशा के झारसुगुड़ा में कोल गैसीफिकेशन प्रोजेक्ट के लिए ₹5,400 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर BHEL और Coal India के जॉइंट वेंचर से मिला है, जो कंपनी की लॉन्ग टर्म विजिबिलिटी को मजबूत करता है।

इसके अलावा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए ट्रैक्शन सिस्टम और कन्वर्टर्स की सप्लाई भी शुरू हो चुकी है, जिससे रेलवे सेगमेंट में BHEL की पकड़ और मजबूत होगी।

BHEL Share Price

नतीजों के बाद भी शेयर हल्की गिरावट के साथ ₹261.95 पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन लॉन्ग टर्म में ट्रेंड मजबूत बना हुआ है। पिछले 3 साल में BHEL शेयर ने करीब 223% का रिटर्न दिया है और 5 साल में यह 550% से ज्यादा का मल्टीबैगर बन चुका है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर मार्जिन और पावर व रेलवे सेक्टर में बढ़ती डिमांड को देखते हुए BHEL Share Price में आगे भी ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं। अगर सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पुश ऐसे ही जारी रहा, तो BHEL आने वाले वर्षों में और बड़ा खिलाड़ी बन सकता है।

निष्कर्ष:
BHEL Q3 Results 2026 ने साफ कर दिया है कि कंपनी की टर्नअराउंड स्टोरी अब मजबूत हो चुकी है। लॉन्ंग टर्म निवेशकों के लिए BHEL एक मजबूत PSU स्टॉक बना हुआ है, जो आने वाले समय में अच्छा रिटर्न दे सकता है।

Categories Latest News Tags BHEL Q3 Results, BHEL Q3 Results news, BHEL Share Price
JUBLCPL Share Price: 50% सस्ता मिल रहा है यह मल्टीबैगर स्टॉक, ब्रोकरेज हुए सुपर बुलिश, दिया बड़ा टारगेट…
Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक ने निवेशकों को दिया झटका, 52 भी हाई से 60% नीचे आया स्टॉक, 10 दिनों में 25% की भारी गिरावट…

Recent Posts

  • गिरते बाजार में रॉकेट बना ये Defence PSU Stock,13% उछला भाव, जानें क्या है कारण?
  • युद्ध के माहौल में इस Renewable Energy स्टॉक पर रखें नजर, एक्सपर्ट ने Buy रेटिंग के साथ 55% का दिया बड़ा टारगेट
  • 3 या 4 मार्च कब है होली, किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें पूरी डिटेल्स…
  • 52 वीक लो पर पहुंचा Suzlon Energy, फिर भी एक्सपर्ट ने 51% का दिया अपसाइड टारगेट, जानें क्यों?
  • गिरते बाजार में शेयर खरीदने कि मची लुट, 1 शेयर पर मिलेंगे 3 शेयर फ्री, 1 साल में किया पैसा डबल

Recent Comments

No comments to show.
2026© Bio Check