IT Sector की दिग्गज कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, 14% उछलें स्टॉक, 1 शेयर पर मिलेंगे 10 शेयर फ्री…

आईटी सेक्टर की कंपनी Orient Technologies के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी आई। सोमवार 30 दिसंबर के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर करीब 13 प्रतिशत चढ़कर 373.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह पिछले एक महीने का सबसे ऊंचा स्तर है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उस समय देखने को मिली जब कंपनी ने 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि इस प्रस्ताव को शेयरधारकों से मंजूरी मिल गई है। नवंबर में कंपनी के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसके तहत हर एक शेयर पर निवेशकों को 10 बोनस शेयर दिए जाएंगे। अब कंपनी ने बताया है कि शेयरधारकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।

कंपनी ने बताया इसे वैल्यू क्रिएशन की दिशा में कदम

Orient Technologies ने इस घोषणा को अपनी “सस्टेनेबल वैल्यू क्रिएशन” की यात्रा में एक बड़ा कदम कहा है। कंपनी का मानना है कि इस फैसले से निवेशकों का भरोसा कंपनी की फाइनेंशियल डिसिप्लिन और मजबूत ऑपरेटिंग मॉडल पर और बढ़ा है। कंपनी भविष्य में तेजी से उभर रहे क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और मैनेज्ड सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में भी निवेश जारी रखेगी ताकि दीर्घकालिक और स्थायी ग्रोथ सुनिश्चित की जा सके।

कंपनी इस बोनस इश्यू को अपने सिक्योरिटीज प्रीमियम अकाउंट से करीब 4.16 करोड़ रुपये की राशि कैपिटलाइज कर लागू करेगी। हालांकि, बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है। रिकॉर्ड डेट पर जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, वे इस लाभ के पात्र होंगे।

निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है बोनस इश्यू

किसी भी कंपनी द्वारा बोनस शेयर जारी करना आम तौर पर उसके मजबूत वित्तीय स्थिति और भरोसे को दर्शाता है। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन तो नहीं बदलता लेकिन शेयरों की संख्या बढ़ जाती है और शेयर की कीमत अनुपातिक रूप से एडजस्ट हो जाती है। इससे ट्रेडिंग में आसानी होती है और नए निवेशकों के लिए शेयर अधिक किफायती बन जाता है। यह कदम लंबे समय तक निवेशकों की भागीदारी को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

प्रबंधन की प्रतिक्रिया और शेयर का हाल

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सावंत ने कहा कि यह मंजूरी कंपनी के दीर्घकालिक विजन और उसके बिजनेस मॉडल पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि मजबूत बैलेंस शीट और लगातार बेहतर प्रदर्शन ही इस मंजूरी की वजह रहे हैं।

पिछले पांच कारोबारी दिनों में Orient Tech के शेयरों में लगभग 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है, जबकि पिछले एक महीने में यह करीब 4 प्रतिशत ऊपर रहा है। हालांकि, साल 2025 में अब तक इसके शेयरों में लगभग 24 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का मौजूदा P/E रेशियो लगभग 27 के स्तर पर बना हुआ है।l

Leave a Comment